Sunday 08 Nov 2026 16:39 PM

Breaking News:

फिरोजाबाद में खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत, 21 घायल :FIROZABAD

फिरोजाबाद में खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत, 21 घायल :FIROZABAD

फिरोजाबाद में बस के खाई में गिरने से भीसड़ हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल है। सभी घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस–वे पर सुबह 4:30 बजे हुआ है। 


लुधियाना से रायबरेली जा रही थी बस

बताया जा रहा है की बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस–वे पर ये बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिसमे 6 लोगों की मौत हो गई और 21 यात्री घायल हो गए। 


सूचना पर पहुंची थाना नगला खंगल पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *