Sunday 08 Nov 2026 16:53 PM

Breaking News:

गुजरात में बड़ा बस हादसा, बस चलते वक्त ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 9 लोगो की मौत!

गुजरात में बड़ा बस हादसा, बस चलते वक्त ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 9 लोगो की मौत!

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार तड़के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल के एक लग्जरी बस से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि इनमें भी कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वेसमा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी में बस चालक को हार्ट अटैक आ गया। इसकी वजह से वह गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार में टक्कर मार दी।


मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख- पीएम मोदी


गुजरात के नवसारी में हुए सड़क हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा, 'नवसारी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को PMNRF की ओर 2 लाख जबकि घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि के रूप दिया जाएगा।'


नवसारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि दुर्घटना वेसमा गांव के पास एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब बस वलसाड की ओर जा रही थी, जबकि एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी।


गुजरात के नवसारी के डीएसपी,वीएन पटेल ने कहा- नवसारी में अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर बस और कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक को सूरत रेफर किया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *