Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

5जी सेवा एयरटेल इस महीने से शुरू करेगी: कंपनी ने एरिक्सन, नोकिया-सैमसंग से मिलाया हाथ....

देश में इसी महीने 5जी सेवा शुरू हो जाएगी। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel इसकी शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ करार किया है। वहीं, जियो ने भी 15 अगस्त को देशभर में 5जी नेटवर्क सेवा शुरू करने के संकेत दिए हैं। 5जी के लॉन्च होने के बाद इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी।



एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि कंपनी देश के ग्राहकों को 5जी कनेक्टिविटी का पूरा फायदा पहुंचाने के लिए दुनिया भर के बेहतरीन टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के साथ काम करेगी।


भारत में 5G सेवा: Jio ने खरीदा 88 हजार करोड़ से अधिक का स्पेक्ट्रम, अदानी ने 400 मेगाहर्ट्ज के लिए 212 करोड़ खर्च किए


5G 4G से लगभग 10% -15% महंगा होगा

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले कहा था कि 5जी सेवाओं के लिए शुल्क उद्योग तय करेगा। इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। जबकि उद्योग के विशेषज्ञों को उम्मीद है कि 5G सेवाओं को शुरू में 10-15% के प्रीमियम पर पेश किया जाएगा, इससे पहले कि टैरिफ को 4G के बराबर लाया जाए।


5जी के आने से काम होगा आसान

5जी इंटरनेट सेवा के आने से भारत में बहुत कुछ बदलने वाला है। इससे न सिर्फ लोगों का काम आसान होगा, बल्कि एंटरटेनमेंट और कम्युनिकेशन सेक्टर में भी काफी बदलाव आएगा। 5जी के लिए काम करने वाली कंपनी एरिक्सन का मानना ​​है कि भारत में 5 साल में 50 करोड़ से ज्यादा 5जी इंटरनेट यूजर्स होंगे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *