Wednesday 04 Feb 2026 10:02 AM

Breaking News:

मास्टर माइंड जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा को भारत से नफरत....

प्रयागराज में 10 जून को हुए हिंसा के मास्टर माइंड जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा को अपने वतन भारत से भी लगाव नहीं है। यह हम नहीं यह बल्कि आफरीन का ट्वीटर अकाउंट बयां कर रहा है। फातिमा ने जहां इंडिया या भारत लिखना चाहिए वहां लिंचिस्तान लिखा है। वहीं दूसरी ओर रविवार को जब जावेद पंप का घर ध्वस्त किया जा रहा था तो घर के अंदर से पाकिस्तान के लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकें भी निकली थीं। इससे इस बात की पुष्टि हो रही है कि जावेद और उसका परिवार कहीं न कहीं देश के प्रति नफरत फैलाने का काम कर रहे थे। आफरीन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र नेता रही हैं।

सरकार के खिलाफ कई वीडियो वायरल हैं

आफरीन ने 18 फरवरी 2020 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एक बयान में सरकार को मुस्लिम विरोधी कहा था। वह आए दिन इस तरह का सरकार के खिलाफ बयानबाजी करती रहती है। वह CAA और NRC विरोधी शरजील इमाम की समर्थक भी है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है कि जावेद के साथ साथ उसकी बेटी आफरीन का कनेक्शन कहां और किस किस देश से है? पुलिस उसके फेसबुक, ट्वीटर और अन्य साेशल मीडिया के प्लेटफार्म की जांच पड़ताल में जुटी है। अभी तक जो साक्ष्य मिले हैं उसमें पता चला है कि वह मुस्लिम समुदाय के बीच सरकार और कोर्ट के खिलाफ भाषण और बयान देती रहती है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *