Sunday 08 Nov 2026 16:39 PM

Breaking News:

प्रयागराज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, 2 की मौत!

प्रयागराज में दुर्गा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से दो युवकों को बचा लिया गया. पहला मामला फूलपुर तहसील की वरुणा नदी का है, जबकि दूसरा मामला कोरांव तहसील की गुरमा नदी का है. दो युवकों की हालत गंभीर है।


फूलपुर और कोरांव में हुआ हादसा


फूलपुर के वरुणा बाजार स्थित पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। आज शाम श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए शाम को वरुणा नदी पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए आए अमरेश तिवारी पुत्र राम अभिलाष तिवारी व आनंद गौर पुत्र मुन्ना लाल गौर निवासी मोहम्मदाबाद उर्फ ​​मालवन गहरे पानी में चले गए. उसे डूबता देख आनंद गौर के चाचा अनुराग गौर भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। इस दौरान तीनों को डूबता देख स्थानीय लोग और पुलिस सक्रिय हो गई. किसी तरह तीनों युवकों को बाहर निकाला। पुलिस नंबर 112 से तीनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर लाया गया. वहां सूचना पर परिजन पहुंचे. अमरेश तिवारी की हालत नाजुक होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान अमरेश की मौत हो गई। वहीं, आनंद गौर और अनुराग गौर को क्षेत्रीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।


मृतक युवक छोटी मूर्ति लेकर नदी में उतरा था


फूलपुर निरीक्षक अमित कुमार राय ने भास्कर को बताया कि अमरेश और आनंद दोनों छोटी-छोटी मूर्तियों को लेकर नदी के अंदर चले गए, जिससे वे डूबने लगे. पुलिस ने डूब रहे तीनों युवकों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि अमरेश तिवारी की हालत गंभीर होने पर पुलिस नंबर 112 को एसआरएन अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान अमरेश की मौत हो गई. वहीं कोरांव में गुरमा नदी में ग्राग अमिलिया चांदपुर निवासी 20 वर्षीय पुत्र नागेश पटेल के 20 वर्षीय पुत्र शिवशंकर उर्फ ​​भोले की विसर्जन के दौरान गहरी नदी में गिरने से मौत हो गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *