Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

किया चौंकाने वाला खुलासा आदित्य ठाकरे ने !सीएम पद ऑफर होने पर उद्धव के सामने रो पड़े थे शिंदे....

महाराष्ट्र में सत्ता का संघर्ष अब और तेज हो गया है. शिवसेना के उद्धव गुट और शिंदे गुट में जुबानी जंग तेज हो गई है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने चौंका देने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा है कि उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद ऑफर किया था. तब एक नाथ शिंदे रोने लगे थे और कुछ ही दिन बाद उन्होंने बगावत कर दी.

शिंदे को ऑफर हुआ था सीएम पद

आदित्य ठाकरे ने कहा कि 20 मई को सीएम उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को फोन किया था. उद्धव ठाकरे ने शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम पद ऑफर किया था. लेकिन उस समय उन्होंने ड्रामा किया और रोने लगे. ठीक एक महीने बाद उन्होंने बगावत कर दी. लेकिन वे (शिंदे गुट) ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, यह बगावत नहीं है, यह अलगाववाद है. उन्होंने यह सब करने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे की खराब तबीयत का नाजायज फायदा उठाया.

आदित्य ठाकरे ने शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *