Sunday 09 Aug 2026 14:07 PM

Breaking News:

16 भारतीयों की वतन वापसी को लेकर निकाला पैदल मार्च : नाइजीरिया में फंसे कानपुर के बेटे ने मांगी मदद....




कानपुर (आरएनएस) नाइजीरिया में फंसे 16 भारतीयों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। भारत सरकार से कोई खास मदद उन्हें नहीं मिल पा रही है। बुधवार रात को नाइजीरिया में फंसे कानपुर के रोशन अरोड़ा ने एक और वीडियो अपने परिजनों को भेजा है। जिसमें वह अन्य भारतीयों के साथ मदद की गुहार लगा रहा है।
रोशन अरोड़ा समेत 16 भारतीयों की वतन वापसी को लेकर गुरुवार को कानपुर में परिजनों समेत अन्य लोगों ने पैदल मार्च निकाला। नटराज सिनेमा चौराहा से चावला मार्केट चौराहा तक लोगों ने पैदल मार्च निकाला। लोगों ने आवाज उठाई कि सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए। नाइजीरिया में बंधक सभी भारतीयों की वतन वापसी को लेकर लोगों ने आवाज उठाई कि सरकार जल्द से जल्द सभी को वतन वापस लेकर आए। पिता मनोज अरोड़ा, बहन कोमल और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
कानपुर गोविंद नगर निवासी के रहने वाले मर्चेंट नेवी कर्मी रोशन ने अपने पिता मनोज को रात करीब 8 बजे 2 वीडियो भेजे। जिसमें रोशन के साथ 16 भारतीय कह रहे हैं कि प्लीज बचा लीजिए, हाथ जोड़ रहे हैं, हमें नहीं पता हम लोग अब फैमिली से कब मिल पाएंगे। नाइजीरियन नेवी हम लोगों को खींचकर यहां से ले जाएगी। मोबाइल भी ले लिए जाएंगे।
पीएम मोदी से लगातार लगा रहे हैं गुहार
शिप में मौजूद थर्ड ऑफिसर रोशन अरोड़ा के साथ सभी 16 भारतीय इंडियन फ्लैग के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से बचाने की गुहार लगा रहे हैं। पिता मनोज के मुताबिक सरकार अपने भारतीयों को बचाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं कर सकी है। उन्हें जल्द एक्शन लेना होगा।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *