Wednesday 04 Feb 2026 16:07 PM

Breaking News:

प्रयागराज में एक पिता ने बेटी को मारी गोली: आर्थिक स्थिति ने गोली मरवाई एक बाप से !



प्रयागराज में मायके से बहू को लेने आए ससुराल वालों की मौजूदगी में पिता ने बेटी को गोली मार दी. जिससे ससुराल में खाना बना रही बेटी खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर बगल के कमरे में मौजूद मां व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब तक पिता भाग चुका था। ससुराल वाले बहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया।


यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत पूरे भट्टू गांव निवासी बबलू मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा की शादी 10 मई को पड़ोसी गांव बरियारी कला निवासी अभिमन्यु मिश्रा की पुत्री अभिमन्यु मिश्रा के साथ हुई थी. पुलिस के अनुसार मुस्कान और उसकी मां चाहती थी कि उसे विदा कर दिया जाए, जबकि पिता अभिमन्यु मिश्रा ने कहा कि अभी उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए वह विदाई की स्थिति में नहीं है। इसी बात को लेकर बीती रात पिता-पुत्री में विवाद हो गया। जिससे नाराज बेटी मुस्कान ने उसे ससुराल बुला लिया था।



प्रयागराज में युवती को गोली मारने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया।

रविवार को उसका साला अनिल अपने तीन-चार रिश्तेदारों के साथ मुस्कान को विदा करने आया था। जब वे आए तो मुस्कान खाना बना रही थी। मां विदाई की तैयारियों में लगी थी। इसी बीच अभिमन्यु मिश्रा बाहर से घर आ गया। घर में बैठे अनिल और उसके रिश्तेदारों को देखकर अभिमन्यु गुस्से से लाल हो गया। वह खाना बना रही बेटी मुस्कान के पास गया और पूछने पर उसने बताया कि वह विदा लेने आई है। जिससे नाराज अभिमन्यु ने पिस्टल निकाल कर बेटी को गोली मार दी. मुस्कान के हाथ और पेट में गोली लगी है। जिससे वह वहीं गिर पड़ी। गिरते ही अभिमन्यु भाग खड़ा हुआ।


फायरिंग और चीख-पुकार की आवाज सुनकर उसकी मां और जीजा अंदर पहुंचे तो देखा कि मुस्कान खून से लथपथ पड़ी है। अनिल और उसके साथ आए लड़के मुस्कान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गए। जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। शंकरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती की ससुराल उनके थाना क्षेत्र में है. जबकि मायका मऊ थाना क्षेत्र में है। मौके पर दोनों थानों की फोर्स पहुंच गई थी। फायरिंग करने वाला पिता फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *