Sunday 08 Nov 2026 17:03 PM

Breaking News:

जे.सी.ओ.की लिखित परीक्षा में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के 25 छात्र उत्तीर्ण !



नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय,प्रयागराज के ज्योतिष ,कर्मकाण्ड, वास्तुशास्त्र एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. देव नारायण पाठक ने बताया कि सेना में जे.सी.ओ.भर्ती परीक्षा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में कुल 38 छात्र लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जिसमें नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज से कुल 25 छात्र  उत्तीर्ण हुए हैं। ज्योतिष, कर्मकाण्ड, वास्तुशास्त्र एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. देव नारायण पाठक ने सभी छात्रों को बधाई दिया और बताया कि विश्वविद्यालय में इन सभी छात्रों के लिए नि: शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी है तथा साक्षात्कार के लिए माक इन्टर्व्यू  केरियर गाइडेंस सेल के समन्वयक डॉ.अरविन्द शुक्ल के द्वारा कराया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में डाॅक्टर पाठक ने बताया कि यह पाठ्यक्रम पूर्णतः स्वरोजगार परक तथा आत्मनिर्भरता प्रदान करने वाला है। यह पाठ्यक्रम सत्र 2012-13 से विश्वविद्यालय में चलाया जा रहा है। अबतक लगभग 300 छात्र विभिन्न स्थानों में कार्यरत हैं। कोरोना काल में सैकड़ों छात्र आनलाइन माध्यम से पूजा पाठ  करके जीविकोपार्जन करते रहे तथा अपने परिवार का भली भांति सहयोग करते रहे हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *