Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

कैंसर की 100% कारगर दवा मिली:ट्रायल में ट्यूमर पूरी तरह खत्म, कीमो-रेडिएशन की जरूरत नहीं; 2 साल से मरीज स्वस्थ

वैज्ञानिकों को कैंसर के इलाज में बड़ी कामयाबी मिलती नजर आ रही है। हाल ही में रेक्टल कैंसर (मलद्वार का कैंसर) के कुछ मरीजों पर डॉस्टरलिमैब (Dostarlimab) दवा का क्लिनिकल ट्रायल किया गया। इससे सिर्फ 6 महीने में ही कैंसर का ट्यूमर पूरी तरह खत्म हो गया। यह रिसर्च न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हुई है।

तिहास में पहली बार कोई दवा 100% कारगर
स्टडी के लेखक डॉ. लुइस ए डियाज का कहना है कि कैंसर के इतिहास में पहली बार किसी दवा से सभी मरीज ठीक हुए। आज तक ऐसी कोई दवा या इलाज नहीं बना जिससे कैंसर का सफाया हो जाए। भले ही यह स्टडी छोटी है, लेकिन इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ बड़ी कामयाबी है। वहीं, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के डॉ. एलन पी विनूक ने कहा कि किसी कैंसर रिसर्च में हर एक मरीज का ठीक हो जाना अपने आप में नई बात है।

पहले कीमोथैरेपी और सर्जरी कराई, लेकिन फायदा नहीं हुआ
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मरीज क्लिनिकल ट्रायल से पहले कीमोथैरेपी, रेडिएशन और इनवेसिव सर्जरी जैसे इलाज करा चुके थे। साइड इफेक्ट के तौर पर उन्हें यूरीन, बॉवेल और सेक्स से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, किसी भी मरीज में डॉस्टरलिमैब ड्रग का कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *