Sunday 08 Nov 2026 16:11 PM

Breaking News:

इंग्लैंड बनाम भारत: चौथे टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े!

नईदिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली मेहमान टीम हर हाल में इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करने का प्रयास करेगी। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है और ऐसे में टीम आत्मविश्वास से लबरेज होगी। आइए पहले मुकाबले की ड्रीम इलेवन और जरूरी बातें जानते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 1932 में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच अब तक 139 मुकाबले खेले गए हैं। 36 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत और 53 में हार मिली है। 50 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। इंग्लैंड की धरती पर दोनों टीमों ने 70 मैच खेले गए हैं। 10 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है और 38 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह भी इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। मोहम्मद सिराज ने ये जानकारी दी थी। वहीं, ऐसी उम्मीद है कि अंशुल कंबोज को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है और आकाश दीप को आराम दिया जा सकता है। ऋषभ पंत बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज खेल सकते हैं। संभावित टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट की अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। लॉर्ड्स टेस्ट में खेलने वाले शोएब बशीर चोट के चलते पहले ही बची हुई सीरीज से बाहर हुए हैं। उनकी जगह पर डॉसन खेलते दिखेंगे। बाकी इंग्लिश टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लिश टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

गिल ने इस सीरीज में अब तक 6 पारियों में 101.17 की औसत के साथ 607 रन बनाए हैं। राहुल ने पिछले टेस्ट में 100 और 39 रन के स्कोर किए थे। मौजूदा सीरीज में वह 375 रन बना चुके हैं। जेमी स्मिथ 6 पारियों में 103.75 की औसत के साथ 415 रन बनाए हैं। बुमराह ने पिछले मैच की पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया था। वह सीरीज में अब तक 12 विकेट ले चुके हैं।

विकेटकीपर: ऋषभ पंत और जेमी स्मिथ। बल्लेबाज: जो रूट (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल। ऑलराउंडस:र् बेन स्टोक्स और रविंद्र जडेजा। गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह मैच 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में शुरू होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से देखा जाएगा। भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी। सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

Comments
ChYAqZobTVPrVBdmvAMhnn 1 month ago

dmWOBLRsPfUdnheJwHORBf

Reply
HbvzBgIXbZFQUNeZRPYW 1 month ago

TxECVoUEKQiULcYoVapmRe

Reply
qohXVlHgdvGcUEAFu 4 weeks ago

JMGEVStHorHgoPtUOBjr

Reply
mQgTEflsEfSzZVFV 4 weeks ago

pUPsyEpAqrEUPWjzKoG

Reply

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *