Sunday 08 Nov 2026 16:23 PM

Breaking News:

विदेश मंत्रालय का ड्राइवर हनीट्रैप में फंसा, सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार :NEW DELHI

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आरएनएस)। विदेश मंत्रालय के एक ड्राइवर को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी को जवाहर लाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया है. ड्राइवर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, वह पैसे के बदले पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं मुहैया कराता था।

पाकिस्तान आईएसआई से हनी ट्रैप का मामला सामने आया ,पुलिस के सूत्रों ने  बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि विदेश मंत्रालय का एक ड्राइवर पाकिस्तान में एक महिला को खुफिया जानकारी भेजता है। यह महिला ISI की एजेंट है।

ड्राइवर हनी  ट्रैप में फंसा हुआ था। फिलहाल यह जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपी कब से यह जासूसी कर रहा था और अब तक उसने पाकिस्तान को क्या-क्या जानकारी दी है.

?

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *