Sunday 08 Nov 2026 16:22 PM

Breaking News:

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में लगी आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर!

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में लगी आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर!

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से इलाके के लोगों मे डर का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलने पर दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 


इस आग को लेकर दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग एक सामान्य दुकान के बेसमेंट, भूतल और पहली मंजिल पर लगी है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने का अभियान जारी है। आग लगने के कारणों को पता अभी नहीं लग पाया। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *