Sunday 08 Nov 2026 16:11 PM

Breaking News:

रिश्वत लेते लेखपाल की हुई गिरफ्तारी

रिश्वत लेते लेखपाल की हुई गिरफ्तारी

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला न्यायधानी जबलपुर से सामने आया है, जहां आरईएस संभागीय कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. लोकायुक्त ने 20 हजार रिश्वत लेते लेखपाल शंभू सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है. सिवनी में स्टेडियम निर्माण के बिल का भुगतान करने के बदले ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी.


जानकारी के मुताबिक सिवनी निवासी सुरेंद्र कुमार माल्या ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि उसने सिवनी केवलारी में 30 लाख रुपये से खेल स्टेडियम बनाया था. जिसे 2021 में हैंडओवर कर दिया गया. शेष 6 लाख रुपये विभाग से लेने थे, जिसके लिए शंभु सिंह ठाकुर ठेकेदार से 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था.

जबलपुर लोकायुक्त ने ठेकेदार सुरेंद्र कुमार माल्या की शिकायत की जांच की और उसे सही पाया. आज दोपहर जब ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग में पदस्थ लेखपाल 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था, तब जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि शंभु सिंह ठाकुर की नौकरी को 40 साल हो चुके हैं, जबकि उनके रिटायरमेंट में 3 साल और बाकी हैं. जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल लोकायुक्त की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *