Sunday 08 Nov 2026 16:21 PM

Breaking News:

 लगभग सभी टिकट बिके पहले टी20 क्रिकेट मैच के 

 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को यहां होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के 94 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की क्षमता 35 हजार दर्शकों की है।

दिल्ली में नवंबर 2019 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है।दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा, ‘‘94 फीसदी टिकट बिक चुके हैं। अब करीब 400-500 टिकट ही बचे हैं।’’

लगभग 27,000 टिकट बिक्री के लिए रखे गए थे।

मनचंदा ने कहा, ‘‘वरिष्ठ नागरिक स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए गोल्फ कार्ट का उपयोग कर सकते हैं।’’

कोविड-19 की स्थिति हालांकि नियंत्रण में है, लेकिन डीडीसीए ने दर्शकों से खाने-पीने के अलावा हर समय मास्क पहनने का अनुरोध किया है।

मनचंदा ने कहा, ‘‘हमारे कर्मचारियों का नियमित रूप से परीक्षण किया जा रहा है। हम दर्शकों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और हर समय मास्क पहनने का अनुरोध करते हैं।’

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *