सलमान खान ने कहा कि काले हिरण को मैंने नहीं मारा...'वो कोई और था , सलमान खान ने किया था ऐसा कबूलनामा, क्या किसी को बचाने की ओर था इशारा?
- Posted By: Admin
- सुर्ख़ियों में !
- Updated: 23 October, 2024 05:51
- 3007
'सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह सिलसिला नया नहीं बल्कि सालों पुराना है। सलमान खान पर 1998 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बिश्नोई समुदाय के पूजनीय काले हिरण का शिकार करने का आरोप है। इसे लेकर एक्टर आज तक कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन एक बार सलमान खान ने इस बारे में खुलकर बात की थी और कहा था कि उन्होंने काले हिरण को नहीं मारा।
साल 2008 में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था कि उन्होंने काले हिरण का शिकार नहीं किया। सलमान ने कहा था- 'यह एक लंबी कहानी है और मैंने काले हिरण को नहीं मारा। वह किसी और का नाम क्यों नहीं ले रहे हैं और उन्होंने चुप रहना क्यों सही समझा, इस सवाल पर सलमान ने कहा- इसका कोई मतलब नहीं बनता। मैंने कभी किसी के बारे में कुछ नहीं कहा। मुझे इसकी जरूरत नहीं है और मैं ऐसा नहीं करूंगा। आपकी अपनी गरिमा और सम्मान है।'
'अगर मैं किसी व्यक्ति को बचा सकता हूं तो...'
सलमान ने आगे कहा- 'अगर कोई इसमें शामिल भी है तो मुझे उसके बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। सलमान ने कहा- अगर मैं किसी की या किसी व्यक्ति की जान बचा सकता हूं तो मैं इसे अपने ऊपर ले लूंगा और झूठ बोलूंगा।' इस दौरान सलमान ने कर्म पर विश्वास करने की बात भी कही।
'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों को मारने का आरोप
बता दें कि सलमान खान पर आरोप था कि 1 अक्टूबर 1998 को फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान उन्होंने जोधपुर में दो लुप्तप्राय काले हिरणों का शिकार किया था। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ सालों से केस चल रहा है। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित है।
Comments
ashad 2 years ago
nice
ashad 2 years ago
lol
ashad 2 years ago
nice