Sunday 08 Nov 2026 16:22 PM

Breaking News:

अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की सुसाइड, शूटिंग के दौरान लगाई फांसी

अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की सुसाइड, शूटिंग के दौरान लगाई फांसी

सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल के सेट पर ही फांसी लगा ली। हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है।


तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी. तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बालकलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनिशा ने टीवी पर अपना डेब्यू किया था। सूत्रों की माने तो, सेट पर मौजूद लोगों ने एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल लेकर जाने की कोशिश की लेकिन रास्तें में ही उनका निधन हो गया। अब उनका शव पोस्ट मार्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल भेजा गया है।



बाल कलाकार के रूप में की करियर की शुरुआत

तुनिषा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत हिस्टोरिकल शो भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप से की थी। इसके अलावा उन्होंने चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूछवाला, शेर ए पंजाब: महाराज रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभान अल्लाह जैसे शोज में काम किया था।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *