Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

क्या करूँ साहेब ! चोरी की गाड़ी बेंचकर चलाता हॅू खर्च: PRATAPGARH





प्रतापगढ़ आरएनएस। लीलापुर पुलिस ने बुद्धवार को बाइक चोर को चारी की दो बाइकों के साथ पकड़ा। पुलिस शिकंजे में आया चोर अभय कुमार मिश्र पुत्र दिलीप कुमार थाना क्षेत्र के महकनी गॉव का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि खर्च चलाने के लिए बाइकों की चोरी करना मेरा पेशा है। चोरी की बाइक बेंचकर मुझे जो पैसा मिलता है उससे अपना खर्च चलाता हॅू। इसके लिए बाइक की नम्बर प्लेट बदलकर साफ सफाई कर बेंच देता हॅू। पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोहनगंज तिराहे के पास चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ उसे पकड़ा। कर्रा करने पर उसने एक और चारी की बाइक पुलिस को बरामद कराई। उसके पास से पुलिस को चार देशी बम भी बरामद हुए हैं। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ लीलापुर थाने में अभियोग दर्ज किया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *