Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

अज्ञात डंपर वाहन ने मारी टक्कर महिला कांस्टेबल को ! गंभीर हालत में प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती!



कौशांबी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल प्रशंसा   मिश्रा (25) की पुत्री देवेंद्र कुमार मिश्रा (25) मंगलवार की दोपहर मंझनपुर मुख्यालय स्कूटी से आ रही थी. वह मंझनपुर के ओसा चौराहे के पास पहुंची ही थी कि अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को टक्कर मार दी.


 अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार  महिला सिपाही प्रशंशा  मिश्रा घायल हो गयी.  सिपाही की हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के ट्रामा सेण्टर  स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में रेफर कर दिया है. जहाँ इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ सोनू सिंह ने बताया  पर उसके दोनों हाथों में , कूल्हे पर व सिर में गंभीर चोट आयी है ! इसी बीच में हार्ट , गैस्ट्रो व अन्य  सभी विभागों के सभी  वार्डों का औचक निरीक्षण करते हुए घायल सिपाही को देखने डॉ एस पी सिंह प्रिंसिपल मेडकल कॉलेज के साथ डॉ अजय सक्सेना प्रमुख अधीक्षक, डॉ. सन्तोष कुमार  स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय व  एसपी बृजेश श्रीवास्तव खुद अस्पताल पहुंचे घायल सिपाही को  देखने!



मौके पर औचक निरीक्षण करते हुए डॉ अजय  सक्सेना प्रमुख अधीक्षक ,डॉ एसपी सिंह प्रिंसिपल स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज ,डॉ संतोष असिस्टेंट प्रोफेसर 


एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात डंपर वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मंझनपुर पुलिस को जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *