Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

कानपुर में युवक का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप

कानपुर में युवक का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरहा गांव नई बस्ती के पास एक अर्धनग्न युवक का शव पेट के बल सड़क किनारे पड़ा मिला।


शव के पास मिला युवक का सामान

सुबह ग्रामीण जब खेतों की तरफ जा रहे थे, तब उन्होंने बिठूर पुलिस को सूचना दी। युवक नीली जीन्स पहने हुए था। शव के पास गाढ़ी नीली जाकेट, भूरे रंग के जूते और भूरे रंग की इनर हाथों में फंसी मिली। मौके पर बिठूर इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा फोर्स के साथ पहुंचे।

युवक के पास मोबाइल, पॉवर बैंक, सिगरेट की डिब्बी पड़ी मिली। वहीं, शव के पास पहियों के निशान भी मिले हैं। युवक के दाएं हाथ की कलाई आधी से ज्यादा कटी थी और हड्डियां टूटी हुईं थीं। साथ ही बाएं पैर की हड्डी भी टुटी हुई मिली है। 


पोस्टमॉर्टम के लिए भिवाया गया शव

ग्रामीणों ने देर रात हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम के आने में देरी होने पर और शव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *