Friday 24 Jul 2026 2:19 AM

Breaking News:

घर के पास ही मिली युवती की खून से सनी लाश:प्रयागराज।


सिर और चेहरे पर चोट के निशान, परिजनों ने जताया पड़ोसियों पर हत्या करने का शक, दो हिरासत में! 

प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर मलेथू गांव में 20 साल की लड़की का घर से 10 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ शव मिला। चेहरे और सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता ने बताया कि रात में बेटी ने सभी के साथ खाना खाया था। इसके बाद अपने घर में जाकर सो गई। सुबह घर के बाहर उसकी लाश मिली है। पड़ोसियों जमीन को लेकर विवाद था। इसीलिए उन्होंने मेरी बेटी को मार दिया।
पुलिस ने परिजनों ने की शिकायत पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर मलेथू गांव के रहने वाले राजेंद्र पटेल खेती-किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी गायत्री देवी, 3 बेटे और 4 बेटियां हैं। 2 बेटों और 2 बेटियों की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर की बेटी रेखा (20) आठवीं तक पढ़ी थी और घर पर ही रहती थी। बुधवार रात को परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद रेखा अपने कमरे में सोने चली गई। वहीं, बाकी परिजन आंगन और घर के बाहर बरामदे में सो गए। रेखा रात करीब 12 बजे तक जाग रही थी और अपनी बहन के बेटे के साथ मोबाइल देख रही थी। इसके बाद वह भी सो गई।
परिजनों के अनुसार सुबह छोटा भाई सुरेंद्र जब गाय को चारा डालने के लिए उसे जगाने गया तो वह कमरे में नहीं मिली। बाहर जाकर देखा तो घर से करीब 10 मीटर दूर उसका शव पड़ा था। शव पर गले में निशान थे और माथे से खून निकल रहा था। सुरेंद्र ने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके पर फूलपुर एसीपी विवेक यादव और गंगानगर डीसीपी कुलदीप सिंह गुणावत ने भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या आरोप लगाया है। पिता का कहना है जमीन को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। इसी के चलते पड़ोसियों ने बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है। गांव के एक युवक से बातचीत की बात सामने आई है। पुलिस ने उस युवक के पिता और भाई को भी पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी कुलदीप गुणावत ने बताया- पुलिस और एसओजी टीम पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *