Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

बारा में दलित किशोरी से दुष्कर्म : झाड़ियों में मिली बेहोश, पिता की शिकायत पर केस दर्ज ! एक ही महीने में छठी घटना ...



प्रयागराज के बारा में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मां ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गया.



वहीं जब ग्रामीणों ने बच्ची को बेहोशी की हालत में देखा तो परिजनों को सूचना दी गई. वहां पहुंचे परिजन ने चेहरे पर पानी के छींटे मारकर लड़की को होश में लाया। जिसके बाद लड़की ने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। यह सुनकर घरवालों के होश उड़ गए।


पिता की शिकायत पर केस दर्ज


पीड़िता के पिता ने बताया कि कौंधियारा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. जिसके खिलाफ उन्होंने शंकरगढ़ थाने में नामजद लिखित शिकायत की है। वहीं शंकरगढ़ पुलिस द्वारा पिता की शिकायत पर संबंधित धाराओं, अपहरण दुराचार, पोस्को एक्ट व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की गयी है.


एक महीने में छठी घटना


थाना प्रभारी शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एक माह के भीतर कौंधियारा, बारा, घुरपुर और शंकरगढ़ थाना क्षेत्रों में 6 से अधिक किशोरियों के साथ दुराचार की घटना हुई  है. जबकि कौंधियारा में भी दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुराचार की घटनाएं हो चुकी हैं। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई भी की।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *