Sunday 08 Nov 2026 16:21 PM

Breaking News:

मोबाइल गेम खेलने से रोका तो मां को मारी गोली

16 साल के एक बच्चे ने गेम खेलने से रोकने पर अपनी मां की ही गोली मार कर हत्या कर दी. घटना लखनऊ के पीजीआई पुलिस थाने के तहत यमुनापुर कॉलोनी की है .


 एडिशनल डीसीपी कासिम आबिदी ने बताया, '' लखनऊ के पीजीआई पुलिस थाने के तहत यमुनापुरम कॉलोनी में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती थी. महिला के पति जूनियर कमीशंड ऑफिसर हैं और फिलहाल पश्चिम बंगाल में तैनात हैं. ''

पुलिस के मुताबिक, '' 16 साल का यह बच्चा ऑनलाइन गेम पबजी के लत का शिकार है. उसने बताया कि उसकी मां उसे ये गेम खेलने से मना करती थी. इसलिए उसने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से ही मां की गोली मार कर हत्या कर दी. बच्चे ने शनिवार की रात और रविवार की सुबह के बजे तड़के तीन बजे इस घटना का अंजाम दिया है ''

पुलिस के मुताबिक हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद कर ली गई है.

पुलिस ने बताया उसने महिला की क्षत-विक्षत लाश मंगलवार को बरामद की. उस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बच्चे को हिरासत में ले लिया गया है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *