Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

20 रुपए के विवाद में गई युवक की जान !

20 रुपए के विवाद में गई युवक की जान !

20 रुपये के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर मौत

इटावा के भरथला में 20 रुपए के विवाद में एक युवक की कुछ लोगो ने पिटाई कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जिससे वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उस युवक की मौत हो गई। 


सूचना के अनुसार, सोमवार की देर रात 22 वर्षीय सलीम खान मोतीगंज मोहल्ले में स्थित पान की दुकान पर आया और उसने दुकान से तंबाकू खरीदा। 20 रुपए के लिए उसकी दुकानदार से बहस हो गई। बहस बढ़ने पर दुकान में मौजूद सात लोगों ने सलीम को पीटना शुरू कर दिया और बाद में घायल अवस्था में उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जैसे ही उन्होंने सलीम को ट्रैक पर फेका वहां से एक ट्रेन गुजर गई। जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। 

परिजनों ने किया हंगामा

इस घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिवार वालों ने सलीम के शव को इकट्ठा करके उसे मोहल्ले पर रखकर हंगामा किया। उन्होंने सात लोगों की खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को तलाश में जुटी हुई है।


 पुलिस ने दिया न्याय का भरोसा

पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है,आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस के आश्वासन के बाद सलीम के परिजनों ने हंगामा खत्म किया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *