Sunday 08 Nov 2026 16:21 PM

Breaking News:

मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद पंप के घर से मिला था असलहा: पुलिस ने आर्म्स एक्ट में अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया FIR, प्रयागराज अटाला हिंसा मामला...

प्रयागराज में हिंसा की साजिश रचने का मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद पंप के घर से पुलिस का पिछले दिनों असलहा मिला था। आज करेली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी जावेद अहमद को आरोपी नहीं बनाया है। पुलिस जांच में जुटी है कि घर से मिले असलहे किसके हैं। इसके बाद जावेद या अन्य परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

12 जून को पुलिस को जावेद के घर से मिला था असलहा

प्रयागराज के अटाला में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद जमकर पत्थरबाजी, आगजनी और बमबाजी हुई थी। इस पूरी घटना के दौरान छोटे बच्चे भी शामिल थे। इसको देखते हुए पुलिस ने छोटे बच्चों को साजिश के तहत आगे करके पुलिस पर पथराव कराने में जावेद को आरोपी बनाया था और गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं 12 जून को जब जावेद का मकान गिराया जाना था इससे पहले तलाशी के दौरान मकान के अंदर से पुलिस को दो तमंचा, कारतूस, चाकू जैसा हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान मिला था। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ 29 धाराओं में रिमांड बनवाया गया था। पुलिस ने जावेद के मोबाइल की छानबीन के बाद कार्रवाई की थी। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। असहला किसका है, इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *