Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

कानपुर देहात में पुलिस पिटाई से व्यापारी की मौत! KANPUR

कानपुर देहात में पुलिस पिटाई से व्यापारी की मौत! KANPUR

पुलिस की पिटाई से  युवा व्यापारी की मौत 

कानपुर देहात में पुलिस की पिटाई से व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने व्यापारी को लूट के शक में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पिटाई से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने पुलिस हिरासत में ही तड़प–तड़प कर  दम तोड़ दिया। 

    पोस्टमॉर्टम कर रहे डॉक्टर भी शव को देख कर हैरान रह गए। मृतक का पूरा शरीर नीला पड़ गया था ।शरीर पर 27 से ज्यादा चोट के निशान मिले हैं। दोनों हाथों पर रस्सी बांधने के निशान मिले हैं।   पुलिस की मार से तलवों, घुटनों और कमर की खाल तक उधड़ गई।  इस मामले में आरोपी 9 पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं।

 पोस्टमॉर्टम से हुआ बर्बरता का खुलासा

कानपुर देहात के शिवली थाने की पुलिस की बर्बरता से मृतक के परिजन भी स्तब्ध हैं। मृतक बलवंत सिंह (27) के परिवार वालों के दबाव डालने पर मृतक का पोस्टमॉर्टम कानपुर देहात की जगह कानपुर नगर में कराया गया ।


जहां 3 डॉक्टर्स की टीम ने विडियो ग्राफी करते हुए पोस्टमॉर्टम कर पुलिस की बर्बरता का खुलासा किया। डॉक्टर के अनुसार बलवंत की मौत 12 दिसंबर 11:15 बजे हुई थी । पुलिस ने हत्या की बात 6घण्टे तक छुपा कर रखी।

लूट के शक में हुई थी गिरफ्तारी

सरैला लालपुर शिवराजपुर मैथा कानपुर देहात निवासी सरार्फ चंद्रभान सिंह से 6 लाख कैश व जेवरात की लूट हुई थी। चंद्रभान ने पुलिस एफआईआर दर्ज कराई थी। चंद्रभान ने अपने भतीजे बलवंत पर शक जताया था।  पुलिस ने 12 दिसंबर को बलवंत को पूछताछ के लिए बुलाया जहां पिटाई से उसकी मौत हो गई। फिलहाल 9 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर जांच की जा रही है। मृतक के पिता अपने एक लौटे बेटे के जाने से पूरी तरह टूट चुके हैं।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *