Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

रेलवे सुरक्षा में तैनात सिपाही ही बने अपहरणकर्ता ! AGRA

रेलवे सुरक्षा में तैनात सिपाही ही बने अपहरणकर्ता ! AGRA

अपहरण कर फिरौती मांगते सिपाही–दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

रेलवे में सुरक्षा करने वाले सिपाही और दरोगा बने अपहरणकर्ता। आगरा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के दो जवान गिरफ्तार किए गए हैं दोनो जवानों पर अपहरण कर फिरौती मांगते हुए पकड़े गए हैं। आगरा के मलपुरा क्षेत्र के अभयपुरा गांव में उन्होंने सोमवार की रात को घर में घुस कर जीजा–साले का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद दोनों ने व्हाट्सएप कॉल करके चार लाख की फिरौती की मांग की। पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की जल्द पकड़ने की हिदायत दी । पुलिस टीम ने दो घण्टे में आरोपी दरोगा और दो सिपाहियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उनके बाकी साथियों की तलाश जारी है। आरोपी दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

 

अपहृत ने सुनाई आपबीती

अपहृत कासिम ने पुलिस को बयान दिया कि वो फेरी लगा कर कपड़े बेचता है।चार दिन पहले उसके जीजा उसके घर आए थे। मंगलवार रात 1बजे एक सफेद रंग की बोलेरो उनके दरवाजे पर रुकी। दरवाजा खोलने पर आरोपियों ने कासिम और उसके जीजा को जबरदस्ती कार में बिठाया और ले गए ।बाद में whattasap कॉल के माध्यम से घर वालों से फिरौती की मांग की।

आगरा कैंट आरपीएफ थाने में हैं तैनात

तीनों आरोपी आगरा कैंट आरपीएफ थाने में तैनात थे। काल करने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल, अपहरण में प्रयुक्त गाड़ी और फिरौती में लिए गए 12 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र चौधरी और घटना में शामिल दारोगा व दो सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं तथा उनके उपर विभागीय जांच की जा रही है।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *