Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

रिश्वत लेते पकड़ा गया चौकी इंचार्ज ! प्रयागराज में ,मामले से नाम हटाने के लिए मांग रहा था 10 हजार रुपये, भ्रष्टाचार निरोधक टीम गिरफ्तार...

प्रयागराज में एक इंस्पेक्टर मामले में अपना नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को एंटी करप्शन लखनऊ की टीम ने उसे रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ फाफामऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई


नवाबगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर निवासी अयोध्या कुमार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप में एक पड़ोसी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले की जांच चौकी प्रभारी आशीष राय कर रहे थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने अयोध्या पर  चल रहे मुकदमे से अपना नाम वापस लेने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की. निरीक्षक के लगातार दबाव के चलते अयोध्या ने भ्रष्टाचार निरोधक संगठन लखनऊ में शिकायत की. इसके बाद एंटी करप्शन ने शिकायत को सही पाया। आज यानि मंगलवार को अयोध्या प्रसाद को 10 हजार रुपये देने के लिए इंस्पेक्टर आशीष राय के पास भेजा गया. इंस्पेक्टर ने जैसे ही पैसे लिए उसे एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया। उधर, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *