Sunday 08 Nov 2026 16:21 PM

Breaking News:

प्रयागराज पुलिस को मिले 20 न्यूड VIDEO:6 डायरी में लिखे थे लड़कियों के नंबर, डिब्बे में मिलीं 100 तस्वीरें; ब्लैकमेल करने का शक.....

प्रयागराज में हॉस्टल के बाथरूम में हिडेन कैमरा लगाकर न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने वाले आशीष से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशीष की 6 डायरी मिली हैं। जिसमें लड़कियों के मोबाइल नंबर लिखे हैं। इसके साथ ही करीब 100 लड़कियों की पासपोर्ट साइज तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस का मानना है कि हो सकता है वह लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए अपने ऐसा करता होगा।

DVR, हार्ड डिस्क फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए लैब

आरोपी के पास से बरामद DVR, हार्ड डिस्क समेत अन्य सामान फोरेंसिक जांच के लिए FSL लैब भेजे गए हैं। मौके से एक मॉनीटर, चार RAM, नौ हार्ड डिस्क, दो डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, दो एडॉप्टर, एक CPU, तीन सिम, छह डायरी, जिसमें लड़कियों के फोन नंबर और एक डिब्बे में 100 से ज्यादा लड़कियों की पासपोर्ट साइज फोटो मिली हैं। इसके अलावा आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं। फॉरेंसिक जांच में पता चलेगा कि DVR और हार्ड डिस्क में कितने वीडियो और तस्वीरें हैं।

फैय्याज का नहीं मिला लोकेशन

आरोपी आशीष खरे ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि राजापुर का रहने वाले फैय्याज ने ही हिडन कैमरे को इंस्टाल किया था। पुलिस फैय्याज को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। पर अभी तक उसका सटीक लोकेशन नहीं मिल सका है।

फैय्याज के घर के लोगों भी ताला बंद कर रिश्तेदार के यहां चले गए हैं। कर्नलगंज CO अजीत सिंह चौहान ने बताया कि फ‌ैय्याज के धरपकड़ के लिए टीमें लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *