Sunday 08 Nov 2026 16:30 PM

Breaking News:

गैंगस्टर आरोपी धीरज गुप्ता की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क....PRAYAGRAJ

शिवकुटी पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर आरोपी धीरज गुप्ता के कटरा स्थित घर को एक करोड़ रुपये के घर को  कुर्क कर लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। धीरज के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हैं। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मछली बाजार निवासी बुजुर्ग विद्यावती देवी का अपहरण कर पिछले साल 19 अगस्त को सोरांव में एक जर्जर मकान में ले जाकर उनकी हत्या कर दी थी. साथ ही शव को वहीं जमीन में दबा दिया।


पत्नी रिंकू सिंह के नाम पर एक करोड़ रुपए का लॉज था..



पुलिस ने पहले ही  कुर्की करते हुए नोटिस को घर की दीवार पर चिपका दिया,11 फरवरी 2022 को कर्नलगंज थाने में धीरज गुप्ता के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया था, जिस पर बुढ़िया के अपहरण और शव को दफनाने सहित 12 अन्य मामलों में नामजद था. जिसमें उसके दो साथियों आशीष यादव उर्फ ​​सिद्धू और रवि उर्फ ​​रिंकू कचौरी को भी आरोपी बनाया गया था. मामले की जांच शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी कर रहे थे। इसके तहत कटरा में अपराध से अर्जित एक करोड़ रुपये की आरोपी की लॉज को कुर्क किया गया। इस घर को धीरज ने अपनी पत्नी रिंकू सिंह के नाम पर बनवाया था।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *