Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

नए साल पर आई दिल्ली से दिल दहलाने वाली घटना।

नए साल पर आई दिल्ली से दिल दहलाने वाली घटना।

देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के दिन इंसानियत शर्मसार हो गई. घटना बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी की है, जहां पर एक कार ने स्कूटी सवार 23 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार स्कूटी सवार महिला को नग्न हालत में घसीटते हुए करीब 13 किमी तक दौड़ती रही. महिला का शव रोहिणी जिले के कंझावल में मिला.



पुलिस को फोन पर मिली थी जानकारी 


पुलिस को जानकारी मिली थी कि 1 जनवरी की सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर एक बलेनो गाड़ी जो कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है उसमें एक बॉडी बंधी हुई है जो नीचे लटकी है. कॉलर ने कार का नंबर भी बताया. सुबह 4 बजकर 11 मिनट पर गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया. इसी दौरान एक और पीसीआर कॉल मिली जिसमें कॉलर ने बताया कि कंझावला थाने इलाके में एक लड़की की बॉडी नग्न अवस्था में पड़ी हुई है. 


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का निरीक्षण किया. लड़की का शव बीच रोड पर पड़ा था. शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था. रोड पर घसीटने की वजह से लड़की के पैर गायब हो चुके थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसजीएम अस्पताल मंगोलपुरी भेजा, शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है.



कार में सवार थे ये पांच लड़के, कोई हेयर ड्रेसर तो कोई राशन डीलर


पुलिस ने कार में सवार पांच लोगों को पकड़ लिया है। इनमें 26 वर्षीय दीपक खन्ना पुत्र राजेश खन्ना ग्रामीण सेवा में चालक के पद पर है। इसके अलावा 25 वर्षीय अमित खन्ना पुत्र स्व. राज कुमार खन्ना उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड्स के लिए काम करता है। इसी के साथ तीसरा 27 वर्षीय कृष्ण पुत्र काशी नाथ सीपी नई दिल्ली में स्पेनिश कल्चर सेंटर में काम करता है। चौथा युवक 26 वर्षीय मिथुन पुत्र शिव कुमार नरैना में हेयर ड्रेसर है। वहीं पांचवां 27 वर्षीय मनोज मित्तल पुत्र सुरेंद्र मित्तल पी ब्लॉक सुल्तानपुरी में राशन डीलर है।



स्वाति मालीवाल ने डीसीपी को जारी नोटिस में किए हैं ये सवाल


घटना को लेकर डीसीपी बाहरी दिल्ली को दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी कर कई बातों की जानकारी मांगी है. स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी है. इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा भी मांगा है. इसके अलावा मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कॉपी की मांग की है. 


परिवार का इकलौता सहारा थी मृतका 

बताया जा रहा है कि मृतक लड़की का परिवार अमन विहार का रहने वाला है. उसके घर में मां और चार बहनें हैं. दो छोटे भाई हैं, जिनमें एक 9 साल का और दूसरा 13 साल का है. लड़की के पिता की मौत हो चुकी है. एक बहन शादीशुदा है. परिवार फिलहाल इस घटना को लेकर बात नहीं कर रहा है. पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां ने DCP से बात की थी.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *