Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

जल्लाद पिता : 21 फीट ऊंचाई से फेकने के बाद खुद लगाया छलांग!

जल्लाद पिता : 21 फीट ऊंचाई से फेकने के बाद खुद लगाया छलांग!

पिता ने अपने दो साल के बच्चे को 21 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया. इतना ही नहीं बच्चे को फेंकने के बाद फिर खुद भी कूद गया. इस घटना के बाद गंभीर घायल पिता-पुत्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पिता एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है. वहीं, बेटे का भी अस्पताल में इलाज जारी है.

दरअसल, दिल्ली के कालकाजी थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दो साल के बच्चे को फेंकने और युवक के खुद भी कूदकर गंभीर घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि, ओखला की संजय कॉलोनी का रहने वाला 30 साल का मान सिंह पुत्र जोहरी सर्वोदय कैंप कालकाजी पहुंचा था. यहां उसकी पत्नी पति से झगड़ा होने के बाद बीते कुछ दिनों से अपने दो बच्चों के साथ अपनी दादी के घर रहने आ गई थी.

वहीं पति मान सिंह शराब के नशे में पत्नी पूजा से मिलने पहुंचा था. इसी बीच दोनों का झगड़ा होने लगा. तभी मान सिंह ने अपने दो साल के बेटे को घर की पहली मंजिल की छत (करीब 21 फीट की ऊंचाई) से नींचे फेंक दिया और बाद में खुद भी छलांग लगा दी.

घायल मान सिंह का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है. वहीं, बेटे को होली अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है. कालकाजी पुलिस ने बताया है कि आरोपी पिता पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.




Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *