Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

लखनऊ के एक ओयो होटल में मिला लड़की का शव !आयी थी प्रेमी और अपने भाई के साथ.....

  लड़की का शव होटल 9 जस्टिन, बांसमंडी, लखनऊ में मिला था। होटल स्टाफ के मुताबिक लड़की दो दिन से अपने प्रेमी और कथित भाई के साथ होटल में रह रही थी. पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। जबकि आरोपित भाई फरार बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या की गई है।


प्रेमी होटल के कमरा नंबर 901 में रुका था, कथित भाई कमरा नंबर 924 में था

युवती के बैग से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान चंद्र त्रिपाठी गुरुद्वारा रोड बासमंडी के रूप में हुई है। होटल मैनेजर ने बताया कि रविवार को लड़की सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले दोस्त नितिन द्विवेदी के साथ आई थी।


यहां कमरा नंबर 901 में रुके। सोमवार की शाम सुल्तानपुर का रहने वाला  युवती का कथित भाई भी आया। उसने भाई होने का दावा किया। इसके बाद युवती उसके साथ कमरा नंबर 924 में रहने चली गई। प्रेमी कमरा नंबर 901 और कथित भाई 924 में रह रहा था।



भाई के लापता होने पर प्रेमी ने होटल कर्मचारी  को बुलाया

मंगलवार की सुबह ब्वॉयफ्रेंड नितिन द्विवेदी ने चंद्रा को फोन किया। फोन नहीं मिला। कई बार फोन किया तो कथित भाई ने जवाब दिया। नितिन ने चंद्रा के बारे में पूछा तो भाई ने बताया कि वह बाथरूम में है। उसने खुद को अंदर बंद कर लिया है। यह सुनते ही प्रेमी नितिन कमरे में पहुंच गया। जहां कथित भाई नहीं मिला। नितिन ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन नहीं खुल सका।


उन्होंने होटल स्टाफ को बुलाया। कुछ अनहोनी की आशंका में, होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो चंद्रा का शव बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने नितिन को हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।


कथित भाई की तलाश जारी -एडीसीपी

एडीसीपी ने कहा कि कथित भाई की तलाश की जा रही है. जांच में पता चला कि चंद्रा के परिवार में कोई नहीं है। वह इंद्रनगर के एक पेइंग गेस्ट हॉस्टल में रहती थी। उन्हें बुलाया गया है। प्रेमी नितिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *