Sunday 08 Nov 2026 16:30 PM

Breaking News:

आईजी प्रयागराज डॉक्टर राकेश सिंह ने लगाई फटकार और कहा- जिनके घर चोरी हुए, उन्हें क्यों नहीं बुलाया? कई चोरी की वारदातों का किया खुलासा फतेहपुर पुलिस ने !

प्रयागराज आईजी ने प्रेस कांफ्रेंस में कई चोरी का खुलासा किया.




फतेहपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से चोरी की नकदी, जेवर, बाइक, पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है. पकड़े गए 5 शातिर अपराधियों के खिलाफ जिले में कई गंभीर मामले भी दर्ज हैं. जिसका खुलासा प्रयागराज आईजी ने किया है.


इस बात का खुलासा करते हुए आईजी प्रयागराज डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के 6 घरों में चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान शहर के लोधीगंज के पास एक बाइक में तीन लोगों को आते देखा,  रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। जिस पर टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर पूछताछ की.


पुलिस ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में तीन आरोपियों ने चोरी का सामान खरीदने वाले दो और लोगों का ठिकाना बताया. जिस पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने 35 हजार 510 रुपये के जेवर, दो पिस्टल-कारतूस, एक बाइक, 140 ग्राम चरस और दो लोहे की रॉड बरामद की है.




आरोपितों के खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज हैं

आईजी ने बताया कि गिरफ्तार मो. मो इरशाद पुत्र मो. इसहाक पर 9 मामले 23 साल, मो. फैसल के बेटे पर चांद पर 19 साल, संदीप रैदास के बेटे बजरंगी रैदास पर 19 साल के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं. जबकि चोरी का माल खरीदने वाले 32 वर्षीय शिवकुमार मौर्य, 3 और राम मूरत मौर्य पुत्र दिनेश कुमार मौर्य 42 पर 1 केस दर्ज है. इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.


आईजी ने लगाई फटकार और कहा- जिनके घर चोरी हुए, उन्हें क्यों नहीं बुलाया?

पुलिस ने शहर में हुई 6 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया लेकिन यह नहीं बता सकी कि गिरफ्तार अपराधियों ने चोरी को किसी जगह अंजाम दिया है. साथ ही जिन घरों में चोरी की घटना सामने आई है, वहां पीड़ित परिवारों को क्यों नहीं बुलाया गया. आईजी की फटकार के बाद पुलिस कर्मियों ने भविष्य से संभलने की बात कही है.



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *