Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

पोस्टमार्टम के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी एफ आई आर, पीड़ित न्याय के लिए लगा रहा गुहार ! 15 दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है....PRATAPGARH



बेटे को फोन कर  के बाद उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया. पीड़िता अब कार्रवाई के लिए एक पखवाड़े से थाने का चक्कर लगा रहा  है।



बेटे को  किसी ने फोन से बुलाने के बाद उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेक दिया . पीड़ित अब कार्रवाई के लिए एक पखवाड़े से थाने का चक्कर लगा रहा है। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर मृतक के पिता ने कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को पत्र भेज दिया है.



नवाबगंज थाना क्षेत्र के गहरू का पूर्वा अब्दुल वहीदगंज गांव के उमाकांत ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायत पत्र में बताया कि उनका बेटा सचिन 17 सितंबर की रात 11 बजे घर से निकला था. फोन किया और कहा कि वह परियावां में है और काफी भयभीत था  ,  बीच में  फोन कट गया। रात करीब 12 बजे अस्थान चौकी से सूचना मिली कि आपके बेटे के शव को ऊंचाहार सीएचसी में रखा गया है. वहां पहुंचने पर पता चला कि सचिन कानपुर रोड पर दौलतपुर के पास खून से लथपथ हालत में मिला था, जिसे पुलिस द्वारा सीएचसी में मृत लाया गया था. पीड़ित ने बेटे की  हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के चार युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अभी भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित उमाकांत ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *