Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

वृद्ध दंपति की गला रेत कर हत्या, चारपाई पर मिला शव!

वृद्ध दंपति की गला रेत कर हत्या, चारपाई पर मिला शव!

अंबेडकरनगर में एक वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह दोनों का शव चारपाई पर मिला। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, स्वाट टीम प्रभारी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर बारीकी से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए हत्या की गई है।


मृतक के भाई की पत्नि ने दी जानकारी 

सुबह करीब 10 बजे मृतक के भाई की पत्नी राजकुमारी अपने बच्चे के लिए अमरूद तोड़ने गई तो देख दोनों शव चारपाई पर पड़े थे। राजकुमारी ने इसकी जानकारी पड़ोस‍ियों को दी। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हंसवर थाने की पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।


रो रो कर परिवार का हुआ बुरा हाल

वृद्ध दंपति की तीन पुत्रियां है, जो शादी के बाद ससुराल में रहती है। माता-पिता की हत्या की सूचना पर पहुंच गई है। इनका रो-रो कर हाल बेहाल है। पुत्र परिवार के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। सूचना पर वह घर से निकल चुका है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *