Sunday 08 Nov 2026 16:22 PM

Breaking News:

कोर्ट में होगी पेशीआज डॉन बब्लू श्रीवास्तव की बरेली जेल से पुलिस का काफिला रवाना हुआ. कोर्ट में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था; पीएसी और आरएएफ रहेगी तैनात!



प्रयागराज. डॉन बब्लू श्रीवास्तव की पेशी को लेकर कोर्ट और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. पुलिस के साथ ही पीएसी, आरएएफ तैनात है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं जो संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे हैं.


डॉन बब्लू श्रीवास्तव को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है पुलिस बरेली जेल से

एडीसीपी प्रोटोकॉल रविशंकर निम, एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र और एसीपी राजेश कुमार यादव ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कुछ स्थानों और सड़कों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं.


आरोपी बनाया गया है फिरौती मामले में 

सर्राफा व्यवसायी पंकज महेंद्र के अपहरण और फिरौती मामले में डॉन बब्लू श्रीवास्तव को आरोपी बनाया गया है. इस मामले में कोतवाली थाने में बब्लू समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में सोमवार को बब्लू को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसे लेकर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किये गये हैं. बताया गया है कि दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, 13 थाना प्रभारी, 60 इंस्पेक्टर और 150 सिपाही तैनात रहेंगे. अधिकारियों की ओर से ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पेशी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.

 जेल में दाखिल हुए देर रात कौशांबी में 

बरेली से प्रयागराज लाए जा रहे माफिया डॉन बब्लू श्रीवास्तव को देर रात कौशांबी जिला जेल में दाखिल किया गया। प्रभारी जेल अधीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि डॉन बब्लू को एकांत बैरक में रखा गया था. जेल स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *