Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

आम के पेड़ पर गमछे से लटकता हुआ मिला अधेड़ का शव ! पुलिस कर रही है जांच....PRAYAGRAJ

प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र में एक अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला. लोगों ने देखा और आसपास के लोगों को सूचना दी। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रही है।


पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जानकारी जुटाई




घटना थाना क्षेत्र के सिमरी गांव की है. यहां एक अधेड़ का शव गमछे  के सहारे फंदे पर लटका मिला. ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान बलवीर सिंह को दी। मौके पर पहुंचे प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जानकारी जुटाई है।



फांसी के फंदे से लटके मिले अधेड़ के शव की तस्वीर

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। उसने वहां मौजूद लोगों से बात कर उसे पहचानने की कोशिश की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के गांवों, थानों, चौकियों पर फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. इसके साथ ही पुलिस पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *