Sunday 08 Nov 2026 16:11 PM

Breaking News:

बाराबंकी में धर्मांतरण मामले में केस दर्ज, दो गिरफ्तार!


 रविवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी बाग़ मजरे अकबरपुर मे एक मकान मे चल रही धर्म परिवर्तन सभा की शिकायत पर सफदरगंज पुलिस ने दो लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते चले कि रविवार की दोपहर सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी बाग़ मजरे अकबरपुर निवासी आदित्य पुत्र स्व सुंदरलाल के घर पर जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जलुआ का पुरवा मजरे रसूलपुर किदवाई निवासी उमेशचंद्र पुत्र कल्लू द्वारा प्रार्थना सभा की जा रही थी जिसकी सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस को देखकर हड़कंप मच गया और प्रार्थना सभा मे शामिल दलित समाज के लोग भाग खड़े हुए। सोमवार हिंदु परिषद प्रखंड मसौली अध्यक्ष मनोज कुमार पुत्र नंद किशोर निवासी ग्राम बेहटा थाना सफदरगंज की तहरीर पर धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बताते चले गत 18 मई को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम  बांकीपुर मजरे दुर्जनपुर निवासी राकेश उर्फ़ लाला नट के मकान पर ढोलक के संगीत के साथ धर्म परिवर्तन की प्रार्थना सभा चल रही थे जिसमे सर्वाधिक दलित समाज के लोग शामिल थे जिसमे हिंदु से लोगो को ईसाई बनाया जा रहा था  बजरंग दल के जिला संयोजक विनय कुमार राजपूत की तहरीर पर सफदरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए ज्ञानन्जय गौतम पुत्र नौमीलाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना सफदरगंज, श्यामसुंदर रावत पुत्र श्री केशन निवासी ग्राम बरहा थाना राम सनेही घाट, राधेश्याम गौतम पुत्र फकीरेलाल निवासी ग्राम कटईया  थाना जैदपुर व कार्यक्रम आयोजक राकेश उर्फ़ लाला की पत्नी रेखा व पुत्री शिवानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Comments
EDhPOupcWvcRyBxllJLpd 2 weeks ago

WhTSVSmyitLKvqTulfuOUKt

Reply
EDhPOupcWvcRyBxllJLpd 2 weeks ago

WhTSVSmyitLKvqTulfuOUKt

Reply

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *