Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

प्रयागराज में बीए के छात्र की गोली मार कर हत्या

प्रयागराज में बीए के छात्र की गोली मार कर हत्या

प्रयागराज :मेजा के चंदापुर भभौंरा गांव में बीए के छात्र आलोक कुमार सिंह (18) की घर से 200 मीटर दूर स्थित बाग में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम तब हुई जब वह बाग में गया था। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल परिजन भी कुछ बता नहीं सके। खबर मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। 

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बयान दिया है की सोमवार शाम 7 बजे गोली चलने की आवाज आई। जब परिजन बाहर निकलकर 200 मीटर दूर स्थित बाग में गए तो वहां आलोक खून से लथपथ मृत पड़ा मिला। इस पर चीखपुकार मच गई। शोरगुल पर ग्रामीण भी जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल में पता चला कि गोली उसके माथे पर लगी थी। 

आलोक के पिता सभाजीत सिंह का करीब 10 साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने चाचा के साथ रहता है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की लेकिन वह कुछ बता नहीं पाए। किसी से विवाद से भी इंकार किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने विरोध कर दिया। परिजनों को बहुत समझाकर रात 10.30 बजे के करीब शव मर्चरी भेजवाया जा सका। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *