Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

प्रयागराज में दंपत्ति पर हमला : 6 दिन बाद इलाज के दौरान वृद्धा की भी मौत

प्रयागराज के गंगापार इलाके में 6 दिन पहले यानि 2 अगस्त को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. सोरांव के जुदापुर दांडू गांव में घर के अंदर सो रहे एक बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. इसमें पति प्रेम प्रकाश मिश्रा 65 की मौत हो गई जबकि पत्नी नीरजा मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के छठे दिन रविवार को इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।


मृतक प्रेम प्रकाश मिश्रा की फाइल फोटो।



घटना दो अगस्त की सुबह की है


2 अगस्त की सुबह शिक्षक प्रेम प्रकाश मिश्रा खून से लथपथ घर में मृत पड़े मिले, जबकि उनकी पत्नी नीरजा मिश्रा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं. पत्नी को फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार न देखकर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ था। धीरे-धीरे हालात सुधर रहे थे कि आज सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *