Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

अतीक का बहनोई डॉ. अखलाक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, बमबाज गुड्डू मुस्लिम को दी थी पनाह!


मेरठ।  माफिया अतीक का बहनोई डॉक्टर अखलाक स्वास्थ्य विभाग से सस्पेंड कर दिया गया है। शासन के आदेश पर मंगलवार को ये बड़ी कार्रवाई हुई है।  सीएमओ अखिलेश मोहन ने शासन के निर्देश की पुष्टि की है। बता दें कि डॉ अखलाक मेरठ के भावनपुर सीएससी में तैनात था। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का भी अखलाक पर आरोप लगा था।

डॉक्टर अखलाक की गिरफ्तारी के बाद मेरठ में सीएमओ ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। जिसके बाद शासन की ओर से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ.अखलाक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *