बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी एनसीपी में शामिल, अजित पवार ने दिया इस सीट से टिकट, महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका!
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 25 October, 2024 17:49
- 2703
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए शुक्रवार को एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हो गए. एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें टिकट देने का ऐलान कर दिया. इस बार भी वे अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र बांद्रा ईस्ट से ही चुनाव लड़ेंगे.
जीशान सिद्दीकी अब तक कांग्रेस के विधायक रहे हैं. कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था. एनसीपी अजित पवार गुट ने महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को भी एबी फॉर्म दिया.
बांद्रा ईस्ट के विधायक जीशान सिद्दीकी के साथ चार और नेता एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हो गए हैं. इन नेताओं में तासगांव कवठे से संजय काका पाटिल, वरुद मुर्शी से देवेंद्र भुयार, इस्लामपुर से निशिकांत पाटिल और पूर्व भाजपा सांसद तथा लोहा कंधार से प्रतापराव चिखलिकर शामिल हैं।
कोई नई बात नहीं'एनसीपी के साथ काम करना!
अजित पवार के गुट में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि एनसीपी के साथ काम करना कोई नई बात नहीं है। हमने पिछले चुनावों में एनसीपी के साथ काम किया था। अब हम एनसीपी में रहकर काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'जहां तक कांग्रेस की बात है तो वे शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के दबाव में अपनी सीट किसी और को दे रहे हैं।'
'मैं अपने पिता के अधूरे काम को पूरा करूंगा'
उन्होंने कहा कि मैं उस लड़ाई को पूरा करूंगा जो मेरे पिता ने अधूरी छोड़ी थी। मैंने अपने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस को हर जानकारी दे दी है। मैं इस बारे में सभी से एक्स पर जानकारी भी साझा कर रहा था। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने लोगों के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। हमारा परिवार ऐसा परिवार है जो सबके लिए काम करता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पैसों के लिए किसी का घर बर्बाद कर देते हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरे परिवार को न्याय मिलेगा।
Comments
RcSCltnZGoOGEJAOWLMWrgk 1 month ago
JQaiRJMZSJHTBLxMxdWYeY