Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

पीएम मोदी के भाई की कार एक्सीडेंट केस में ड्राइवर पर दर्ज हुआ मुकदमा!

पीएम मोदी के भाई की कार एक्सीडेंट केस में ड्राइवर पर दर्ज हुआ मुकदमा!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई अपने परिवार के साथ एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस मामले में कर्नाटक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना की शिकायत प्रहलाद मोदी के काफिले के कर्मचारी एस. महादेव ने कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना हुई थी।


परिवार के साथ घूमने जा रहे थे प्रहलाद मोदी

 दरअसल, प्रहलाद मोदी और उनका परिवार मर्सिडीज बेंज कार से पर्यटन स्थल बांदीपुर जा रहे थे। तभी कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई थी। हालांकि, सही समय से एयरबैग खुल जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया था लेकिन सभी मामूली तौर पर घायल हो गए थे। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।


हादसे में घायल हुए थे 5 लोग

कार का एक्सीडेंट होने के कारण ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हुए। हालांकि, सबको काफी मामूली चोटें आई हैं। 70 साल के प्रहलाद मोदी की ठुड्डी पर चोट लग गई थी। हादसे में उनके बेटे, बहू और पोता भी घायल हो गए थे। इलाज के लिए इन्हें जेएसएस हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में आरोपी ड्राइवर सत्यनारायण को भी चोटें आई हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि हादसा सत्यनारायण की लापरवाही की वजह से हुआ था।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *